'क्या अखिलेश यादव की चु्प्पी को मौर्य के बयानों का समर्थन माना जाए' BJP का सपा पर वार, कहा- स्पष्ट रखे अपना रुख?
भाजपा नेता भूपेंद्र सिंह ने बोला कि सपा नेता मौर्य सनातन धर्म पर लगातार बहिस्कारक टिप्पणी कर रहे हैं। हिंदुओं की आस्था का बहुत अपमान कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयत्न कर रहा है।
Lucknow : BJP के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने शनिवार को मौर्य को लेकर सपा पर साधा निशाना । उन्होंने कहा कि सपा नेता मौर्य लगातार सनातन धर्म पर गलत टिप्पणी कर करोड़ों हिंदुओं की आस्था का घोर अपमान कर प्रदेश के सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयत्न कर रहे हैं। SP अध्यक्ष अखिलेश इस बात पर अपना एवं अपनी पार्टी का मत जनता के समक्ष स्पष्ट करें, या फिर उनकी चुप्पी को मौर्य के बयानों को समर्थन माना जाए ?
BJP अध्यक्ष ने कहा कि मौर्य ने फिर हिंदू धर्म के संतों और धर्माचार्यों की तुलना एक आतंकवादी, महाशैतान और जल्लाद तक से कर ही डाली है। इस प्रकरण पर अपना मत सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को स्पष्ट करना चाहिए। भूपेंद्र के ट्वीट के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने शनिवार को फिर एक ट्वीट किया ...देश की महिलाओं, आदिवासियों, दलितों एवं पिछड़ों के सम्मान की बात क्या कर दी, मानो भूचाल आ गया। एक-एक करके संतों, महंतों, धर्माचार्यों का असली चेहरा बाहर आने लगा। सिर, गला काटने पर उतर आए। कहावत तो सही है कि मुंह में राम बगल में छुरी। धर्म की चादर ओढ़े भेड़ियों से दूरी बनाओ।
SP पार्टी के MLC स्वामी प्रसाद मौर्य से जब पूछा गया कि क्या अखिलेश श्री रामचरितमानस पर अपने बयान के साथ खड़े हैं तो उन्होंने कहा कि अखिलेश हमारी पार्टी के अध्यक्ष ,हैं। वह सही समय आने पर बयान भी देंगे।
इतना ही नहीं स्वामी प्रसाद मौर्य ने यह भी कहा कि अभी हाल में मेरे दिये गये उनके बयान पर धर्म के ठेकेदारों ने मेरी जीभ को काटने एवं सिर को काटने वालों को बहुत इनाम घोषित किया है, अगर यही बात कोई और कहता तो यही ठेकेदार उसे लोग आतंकवादी कहते, किंतु अब इन संतों,और महंतों, और धर्माचार्यों व जाति विशेष लोगों को क्या कहा जाए आतंकवादी, या जल्लाद।
.jpeg)
